{"_id":"6a284d53c928e5ed3702f8a3","slug":"two-youths-suffered-electric-shocks-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148957-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: करंट की चपेट में आने से दो युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: करंट की चपेट में आने से दो युवक झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव बाबूपुर खुशकरी में मंगलवार की सुबह मकान की छत पर तराई करते समय दो युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
गांव बाबूपुर खुशकरी निवासी बृजमोहन (28) पुत्र बाबू सिंह और यीशु (18) पुत्र जितेंद्र कुमार मंगलवार को अपने मकान की छत पर प्लास्टर की तराई कर रहे थे। इसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद भीड़ मौके एकत्रित हो गई। लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया और दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।