सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmer watering his field attacked by wild boar, critical

Kasganj News: खेत में पानी लगा रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला, गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 09 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव साहिबगंज भीटी में मंगलवार दोपहर खेत में पानी लगा रहे किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रामसनेही (55) अपने खेत में मक्का की फसल में पानी लगा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जंगली सूअर खेत में पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। सूअर के हमले से किसान की बाईं जांघ बुरी तरह जख्मी हो गई और वह दर्द से चिल्लाने लगे। किसान की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख जंगली सूअर वहां से भाग निकला। इसके बाद परिजन घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. आकाश पुंढीर ने बताया कि किसान की जांघ पर गहरे घाव हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से जंगली सूअरों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed