सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Strictness: Earrings, bangles, and glasses removed during checks.

सख्ती: चेकिंग में उतरवाए कुंडल, कंगन और चश्मे

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 09 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अफसरों ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। दूसरे दिन 1432 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों से कंगन, कुंडल और चश्मे तक उतरवा लिए गए। इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स के अलावा कलाई घड़ियों को भी चेक किया गया।

डीएम और एसपी ने राजकीय इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज और केए पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड, कंट्रोल रूम की सक्रियता के साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा घेरा मजबूत रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली 2741 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 711 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3552 परीक्षार्थियों में से 2831 उपस्थित रहे और 721 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि केंद्र पर कोई असुविधा न हो और मूलभूत सुविधाएं मिलती रहें। एसपी ओपी सिंह ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोशिश करने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed