{"_id":"69f79703d5888edd5908c184","slug":"digital-loot-in-the-name-of-smart-meters-aap-stages-protest-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-147130-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: स्मार्ट मीटर के नाम पर डिजिटल लूट, आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: स्मार्ट मीटर के नाम पर डिजिटल लूट, आप ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 04 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो32भिटौना विद्युत उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता । स्रोत:
विज्ञापन
कासगंज। स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित अनियमितताओं, गलत बिलिंग और बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को विद्युत उपकेंद्रों प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे डिजिटल लूट बताया।
जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है और यह जनता के लिए राहत के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैलेंस खत्म होते ही बिजली कट जाती है और रिचार्ज के बाद भी घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होती।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को लगातार गलत बिलिंग और तेजी से बैलेंस खत्म होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि इस परियोजना में भारी अनियमितताएं और संभावित घोटाले की आशंका है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर इसे वैकल्पिक बताती है, लेकिन दूसरी ओर उपभोक्ताओं पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और बाद में उन्हें प्रीपेड में बदला जा रहा है। पार्टी ने ज्ञापन में स्मार्ट मीटर योजना की स्वतंत्र जांच, दोषियों पर कार्रवाई और प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर भरत सिंह, तारा सिंह, दामोदर सिंह,मनोज शाक्य आदि मौजूद रहे।
Trending Videos