सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   If there is jostling for passengers at the stand, the operation of contracted buses will be suspended.

Kasganj News: स्टैंड पर सवारी के लिए खींचतान की तो बंद होगा अनुबंधित बसों का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
If there is jostling for passengers at the stand, the operation of contracted buses will be suspended.
फोटो17कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज स्टैंड पर अनुबंधित (प्राइवेट) बस मालिकों की मनमानी पर अब परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। यात्रियों को जबरन अपनी बसों में बैठाने के प्रयास में होने वाले विवादों को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos


नए आदेश के अनुसार, अब कोई भी बस मालिक स्टैंड परिसर के अंदर आकर यात्रियों को अपनी बस में बैठने के लिए मजबूर नहीं करेगा। अगर कोई बस मालिक ऐसा करते हुए पाया गया तो विभाग उसकी वीडियोग्राफी कराएगा। सबूत मिलने पर न केवल उस बस का अगले दिन का संचालन बंद कर दिया जाएगा, बल्कि उसका अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) खत्म करने की सिफारिश भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक (अलीगढ़ मंडल) ने कासगंज डिपो को भेजे पत्र में कहा कि बस मालिकों की इस मनमानी से बस स्टैंड पर अव्यवस्था फैल रही है। परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा सभी अनुबंधित बस मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वे नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed