सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Power Supply Cut Off in Gangsara for Three Days; Students Stage Protest

Kasganj News: गंगसारा में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप, छात्रों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Power Supply Cut Off in Gangsara for Three Days; Students Stage Protest
फोटो16सिढ़पुरा के गांव गंगसारा में आक्रोश जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। गांव गंगसारा में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे नाराज छात्रों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने रविवार को विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के पास एकत्रित होकर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Trending Videos


प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि तीन दिन पहले आई आंधी से विद्युत पोल और तार टूट गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की गई है। छात्रों का आरोप है कि बिजली न होने से उनके मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो गए हैं, जिससे वे अपनी ऑनलाइन आईटीआई की कक्षाएं नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीए और बीएससी की परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रों ने कहा कि रात में रोशनी न होने के कारण उन्हें पढ़ाई करने में भारी असुविधा हो रही है। छात्रों ने विभाग के लाइनमैनों पर लापरवाही का आरोप लगाया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव की बिजली बहाल नहीं हुई तो वे विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान गौरव रतन, विजयपाल, चंद्रपाल, रणवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह, सौरभ और ईश्वर दयाल सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।



ट्रांसफाॅर्मर खराब, आधा गांव अंधेरे में डूबा

गंजडुंडवारा। गांव घबरा में बीते चार दिनों से ट्रांसफाॅर्मर खराब पड़ा है। इससे आधे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। करीब 200 घरों में विद्युत न आने से लोग परेशान हैं। बिजली न मिलने से घरेलू कामकाज के साथ साथ अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने रविवार को आक्रोश जताया और जिला प्रशासन से ट्रांसफाॅर्मर सही कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं, जिनमें से एक खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। मांग करने वालों में मोरपाल सिंह, सचिन, रमाकांत, भूपेंद्र राठौर, नितिन मिश्रा, मोहित, लोकपाल, मुन्नी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




गांव के ट्रांसफाॅर्मर खराब होने की सूचना नहीं थी। यदि ट्रांसफाॅर्मर खराब पड़ा है तो उसे जल्द बदलवाया जाएगा। लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है। - अभिषेक वर्मा, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed