सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Voice of Kasganj's Saurabh Resonates in the Legislative Assembly

Kasganj News: विधानसभा में गूंजी कासगंज के सौरभ की आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 04 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Voice of Kasganj's Saurabh Resonates in the Legislative Assembly
लखनऊ विधानसभा में आयोजित विकसित भारत युवा संसद में भाषण देते कासगंज के सौरभ वर्मा। स्वयं - फोटो : आरोग्य मेले की जानकारी लेते सीएमओ डॉ. अशोकर कुमार।
विज्ञापन
कासगंज। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा लखनऊ विधानसभा में आयोजित तीन दिवसीय ''''विकसित भारत युवा संसद'''' के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कासगंज के सौरभ वर्मा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1 से 3 मई तक चले इस गौरवशाली आयोजन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया गया।
Trending Videos

इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से चयनित 375 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें कासगंज जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सिढ़पुरा के सुभाष नगर निवासी सौरभ वर्मा ने सदन के पटल पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी वस्त्रों में सजे सौरभ वर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 – विकसित भारत की ओर भारतीय युवाओं को सशक्त करना विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बजट की बारीकियों को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की योजना विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। सौरभ ने अपने भाषण के दौरान जनजातीय और पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए बढ़ते खेल अवसरों का जिक्र किया और विश्वास जताया कि यह बजट भारतीय मेधा के विदेश पलायन को रोकने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। उनकी इस उपलब्धि और ओजस्वी भाषण की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed