फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute over the installation of Lord Parashurama's statue without permission.

Kasganj News: बिना अनुमति भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद

Thu, 06 Aug 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सहावर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फरौली में बुधवार देर रात बिना प्रशासनिक अनुमति के भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर विवाद हो गया। मामले की शिकायत मिलते ही हरकत में आए एसडीएम और सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रतिमा को वहां से हटवाकर सहावर थाने के मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 9 बजे भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी के नेतृत्व में कुछ स्थानीय लोग गांव फरौली में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास ग्राम समाज की भूमि पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। इसी दौरान भीम आर्मी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति के प्रतिमा लगाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन और जिले के उच्च अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही एसडीएम सुशांत सांवरे और सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र भारी पुलिस फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और प्रतिमा को वहां से हटवाकर सहावर थाने के मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अनुमति मिलने के बाद करवाई जाएगी स्थापना
सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि सार्वजनिक स्थान या जमीन पर शासन की बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। वहीं, जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के गेट के पास ग्राम समाज की जमीन पर यह निर्माण और स्थापना बिना अनुमति के की जा रही थी। शिकायत के आधार पर टीम भेजकर मूर्ति को सुरक्षित रखवा दिया गया है। शासन से नियमानुसार अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed