फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youngsters inspired by Neeraj Chopra are looking to build a future in javelin throw.

Kasganj News: नीरज चोपड़ा से प्रेरित होकर जैवलिन थ्रो में भविष्य तलाश रहे युवा

Thu, 06 Aug 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youngsters inspired by Neeraj Chopra are looking to build a future in javelin throw.
फोटो 24 कासगंज फोटो ​खिलाड़ी प्रशांत। स्रोत: संवाद
कासगंज। ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक सफलता ने देश के छोटे शहरों के युवाओं में एक नई ऊर्जा भर दी है। इसका असर जिले में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जहां के युवाओं में अब भाला फेंक के प्रति रुचि तेजी से बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कभी जिले के मैदानों में खेलकूद का दायरा मुख्य रूप से क्रिकेट और कबड्डी तक ही सीमित रहता था, लेकिन अब यहां के युवा एथलेटिक्स की इस तकनीकी स्पर्धा में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। कई युवा खिलाड़ी मैदान पर नियमित अभ्यास कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बड़ा सपना संजोए हुए हैं।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग के अनुसार, एथलेटिक्स में भाला फेंक के प्रति युवाओं का यह बढ़ता रुझान बेहद सकारात्मक संकेत है। विभाग की ओर से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लगातार अवसर और सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, ताकि जिले की इस छिपी हुई प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर लाना लक्ष्य
- ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों ने युवाओं को इस खेल को पूरी गंभीरता से अपनाने की प्रेरणा दी है। इस बारे में खिलाड़ी विवेक कुमार का कहना है कि उनका मुख्य लक्ष्य पहले राज्य और फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना है।

खिलाड़ी प्रशांत का कहना है कि भाला फेंक केवल ताकत का खेल नहीं है, बल्कि इसमें सही तकनीक, संतुलन और फिटनेस की सबसे अहम भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वे रोजाना मेहनत कर रहे हैं और उनका सपना भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना है।
---------------------
वर्जन
वर्तमान में आठ खिलाड़ी भाला फैंक का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। जिले में इस खेल के लिए आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा में निखार करने का पूरा मौका मिल रहा है। - हरफूल सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी

फोटो 24 कासगंज फोटो खिलाड़ी प्रशांत। स्रोत: संवाद

फोटो 24 कासगंज फोटो खिलाड़ी प्रशांत। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed