{"_id":"69ceabc84f98025878057be2","slug":"eight-days-later-the-municipal-team-arrived-to-repair-the-leakage-in-ward-number-20-kasganj-news-c-175-1-kas1009-145623-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आठ दिन बाद वार्ड नंबर 20 में लीकेज सही करने पहुंची पालिका टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आठ दिन बाद वार्ड नंबर 20 में लीकेज सही करने पहुंची पालिका टीम
विज्ञापन
फोटो 32 - अमर उजाला में प्रकाशित खबर
विज्ञापन
कासगंज। शहर के वार्ड नंबर 20 में एक माह पूर्व शुद्ध पेयजल के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में कई जगह से लीक हो गई थी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने एक सप्ताह पूर्व प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की टीम बृहस्पतिवार को पाइपलाइन की लीकेज सही करने पहुंची।
वार्ड नंबर 20 के मोहल्ला नवाब गली कूंचा रोशन में जल निगम ने 2 मार्च को नई पाइपलाइन डाली थी। इसका उद्देश्य लोगों को निरंतर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना था। मगर एक माह के भीतर ही पाइपलाइन कई स्थानों से लीक होने लगी। इससे घरों में पानी का दबाव कम हो गया और कभी-कभी गंदा पानी भी पहुंचने लगा। लोगों को इन समस्याओं से जूझना पड़ रहा था और जल की बर्बादी भी हो रही थी। पाइपलाइन में लीकेज के कारण आसपास की सड़क भी धंस गई थी। अमर उजाला ने 26 मार्च को '''' पाइपलाइन डालने के बाद लीकेज, धंसी सड़क'''' शीर्षक से यह समस्या प्रकाशित की थी। उच्च अधिकारियों ने इस खबर का संज्ञान लिया। 2 अप्रैल को पालिका की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने वार्ड में लीकेज सही करने का कार्य शुरू किया।
लीकेज ठीक करने का कार्य जारी
दो स्थानों पर लीकेज सही कर दिए हैं। मोहल्ले के सीपी शर्मा ने बताया कि अभी दो और स्थानों पर लीकेज हैं। अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में जहां भी लीकेज हैं, वहां पालिका की टीम भेजकर ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार तक बचे हुए लीकेज भी ठीक कर दिए जाएंगे।
Trending Videos