सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Five accused of selling gambling houses face illegal charges, one arrested

Kasganj News: जुआघर चलाने वाले पांच पर गैंगस्टर एक्ट, एक गिरफ्तार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा में जुआघर संचालित कर संपत्ति जुटाने के पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी राधेश्याम की प्राथमिकी के अनुसार, मोहल्ला बरी थोक निवासी फरहान, जाहिद उर्फ लल्ला, अमीर अहमद और जफर, आमिल निवासी मोहल्ला पूर्व थोक के साथ मिलकर एक गैंग चलाता है। फरहान इस गैंग का लीडर है। यह गैंग जुआघर संचालित कर अवैध धन कमाता है। क्षेत्रीय लोग इनसे डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद आरोपियों पर गैंगस्टर में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। बुधवार को एक आरोपी आमिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

------------------
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की बाइक जब्त

सिढ़पुरा। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की बाइक जब्त की। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि नगला भवानी निवासी देवेंद्र पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज थी। आरोपी ने आपराधिक गतिविधियों से यह बाइक अर्जित की थी। जब्त की गई बाइक की अनुमानित कीमत 27,993 रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed