{"_id":"69ea66531b58682f8603ee52","slug":"five-huts-caught-fire-due-to-unknown-reasons-one-cattle-died-kasganj-news-c-175-1-kas1009-146679-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अज्ञात कारणों से पांच झोपड़ियों में लगी आग, एक मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अज्ञात कारणों से पांच झोपड़ियों में लगी आग, एक मवेशी की मौत
विज्ञापन
फोटो28पटियाली के गांव नगला करन में आग लगने से जला सामान । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के गांव नगला करन में अज्ञात कारणों से बृहस्पतिवार की दोपहर पांच झोपड़ियों में आग लग गई। घटना में एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने स्वयं आग पर काबू पा लिया। एसडीएम के निर्देशन में नायब तहसीलदार के साथ राजस्व टीम गांव में पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
गांव नगला करन निवासी राम प्रकाश की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से दोपहर को आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण शोर मचाते हुए झोपड़ी की ओर भागे। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पास में स्थित सचिन, सुमित, वीरपाल और दीपक की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने झोपड़ी में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सचिन की एक भैंस की आग में झुलसकर मर गई। ग्रामीणों ने घरों में लगे नलों और खेतों में लगे पंपसेट से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। पीड़ितों ने बताया कि झोपड़ी में रखे नकदी, साइकिल, बर्तन, बिस्तर, चारपाई, अनाज, कृषि यंत्र, भूसा आदि जलकर राख हो गए।
समाजसेवी समर सिंह गौर ने घटना की सूचना एसडीएम प्रदीप कुमार विमल को दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल आनंद मोहन को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया गया। एसडीएम ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X