सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fog slows down train speed, causing inconvenience to passengers

Kasganj News: ट्रेनोें की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक, यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 01 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down train speed, causing inconvenience to passengers
फोटो13कासगंज जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कोहरे में दृश्यता कम होने का असर शनिवार को भी ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। नतीजा छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से कासगंज जंक्शन पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 घंटा 57 मिनट लेट हुई। वहीं, भरतपुर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन 1 घंटा 11 मिनट विलंब से पहुंची। चार अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

शनिवार को कामख्या की ओर से उदयपुर सिटी की ओर जाने वाली एक्सप्रेस सबसे अधिक 2 घंटा 57 मिनट लेट रही। यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे जंक्शन पर पहुंचती है लेकिन यह गाड़ी सुबह 11:22 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 7:40 बजे के स्थान पर 50 मिनट देरी से सुबह 8:30 बजे जंक्शन पर पहुंची। बांद्रा टर्मिनस से कानपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस सुबह 1:45 बजे की जगह रात में 2:15 बजे 30 मिनट देरी से जंक्शन पर पहुंची। मथुरा से छपरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस रात में 1:15 बजे के स्थान पर 1:40 बजे 25 मिनट विलंब से पहुंची। भरतपुर से कासगंज जंक्शन आने वाली पैसेंजर ट्रेन कोहरा में विलंब हुई। यह ट्रेन सुबह 10:25 बजे के स्थान पर 1 घंटा 11 मिनट देरी से सुबह 11:36 बजे स्टेशन पर पहुंची। फर्रुखाबाद से कासगंज आने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह 7:45 बजे के स्थान पर 25 मिनट देरी से 8:15 बजे कासगंज पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को समय से अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें कामख्या- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में सवार होकर मथुरा जाना था। ट्रेन के देरी से जंक्शन पर पहुंचने से उन्हें मथुरा से दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार होने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed