सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The district's prestige increased, Vipin Singh became a member of the Public Service Commission.

Kasganj News: जिले का बढ़ा मान, विपिन सिंह बने लोक सेवा आयोग के सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 01 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The district's prestige increased, Vipin Singh became a member of the Public Service Commission.
फोटो29विपिन कुमार सिंह। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। शहर के शिक्षाविद प्रोफेसर विपिन कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। उनकी इस सफलता पर परिवार और जिले के लोगों में खुशियां हैं। विपिन ने प्रयागराज पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। विपिन कुमार सिंह स्टेट बैंक कॉलोनी में रहने वाले गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डाॅ. सोवरन सिंह एवं इंदिरा सिंह के पुत्र हैं। मौजूदा समय में वह आगरा में रसायन विज्ञान के शिक्षक के रूप में तैनात हैं। इससे पूर्व वह शहर के केए पीजी कॉलेज में शिक्षण कार्य कर चुके हैं। शहर के अलावा वह कोटद्वार के महाविद्यालय में भी शिक्षण कार्य कर चुके हैं। एनआरसी काॅलेज के पूर्व में प्रिंसिपल भी रह चुके हैं। विपिन ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि उन्होंने प्रयागराज पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन निष्ठा के साथ करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed