{"_id":"6a04bece72dfca8f210222fe","slug":"gold-and-silver-prices-rise-due-to-increase-in-import-duty-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147610-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार के मंगलवार की रात सोना और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने के फैसले ने सराफा बाजार में हलचल पैदा कर दी है। इस पर सराफा कारोबारियों की प्रतिक्रियाएं चिंताजनक हैं। वहीं, सोना चांदी की कीमतों में वृद्धि हो गई है। सोना की कीमत 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गई जबकि चांदी की कीमत 13000 रुपये प्रति किलो बढ़ी है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही सोना चांदी की कीमतें बढ़ी हुईं थीं जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा था। अब प्रधानमंत्री मोदी की एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील एवं आयात शुल्क में वृद्धि से कारोबार प्रभावित होगा।
इससे आम आदमी सोना-चांदी में निवेश में कमी करेगा। वह अपने बजट के मुताबिक और विशेष जरूरत होने पर खरीद करेगा। इससे सराफा कारोबार प्रभावित होगा। वहीं सोना चांदी की महंगाई से कारोबार की लागत भी बढ़ जाएगी।
बोले कारोबारी-
- बढ़ती कीमतों के बीच केवल शादी वाले परिवार के लोग ही आभूषणों की खरीदारी करेंगे। अपने बजट के अनुसार ही जेवर लेंगे। आम आदमी सोना चांदी की कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार करेगा। इसका असर कारोबार पर होगा। - अखिलेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, श्री जिला सराफा एसोसिएशन
- सोना चांदी की कीमतों में उछाल से खुदरा ग्राहकों की क्रय क्षमता प्रभावित होगी। शादी वाले परिवार के लोग या तो गहने बदलेंगे या फिर हल्के वजन के जेवर को प्राथमिकता देंगे। आयात शुल्क में वृद्धि करना उचित नहीं है। सरकार को फैसलों पर विचार करना चाहिए।- योगेश गौड़, संरक्षक, जिला सराफा एसोसिएशन
Trending Videos