फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news ganga water lavel

Kasganj News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों में बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट

Mon, 13 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
kasganj news ganga water lavel
फोटो 51 - गंजडुंडवारा क्षेत्र में गंगा तटीय इलाकों का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी। स्रोत :
गंजडुंडवारा। गंगा नदी का लगातार बढ़ता जलस्तर तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। बीते वर्षों में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव निबिया में सिंचाई विभाग ने कच्चे बांध को मजबूत करने का कार्य शुरू कराया। कार्य की स्थिति का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी महेंद्र पाल और ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार सिंह ने किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर मुझखेड़ा, नगला पदम और नगला हंसी गांवों के आसपास गंगा का पानी गहरे गड्ढों तक पहुंच गया है। हालांकि अभी तक आबादी क्षेत्र सुरक्षित है, लेकिन ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। पिछले वर्ष मुझखेड़ा, राजेपुर कुर्रा सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आए थे, जिससे इस बार ग्रामीण पहले से ही सतर्क हैं। हर वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ पटियाली क्षेत्र के सैकड़ों तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है और कच्चे बांधों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed