फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news opium smugling

Kasganj News: 900 ग्राम अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 44
विज्ञापन

सोरोंजी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
तस्करी में उपयोग होने वाली कार पुलिस ने कब्जे में ली
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार रात कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

सोरोंजी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम शनिवार रात क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए टीम ने फरीदनगर कट के पास एक अर्टिगा कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों की पहचान अमांपुर के गांव अभयपुरा निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ अजय, सहावर गेट में नगला बबूल निवासी अनिल और अहरौली निवासी पवन के रूप में हुई। पुलिस तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई में जुटी है। तस्करी में उपयोग की जा रही कार और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इन तस्करों के पूरे नेटवर्क और तस्करी रूट को खंगालने में जुटी है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सोरोंजी में चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed