फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news newlywed lady death murder blaim

Kasganj News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से नवविवाहिता की मौत

Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
kasganj news newlywed lady death murder blaim
फोटो22मृतक सलोनी के सा​थ उसका पति सौरभ । स्रोत:परिजन
कासगंज। सोरों गेट स्थित श्री गणेश कॉलोनी में एक नवविवाहिता की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न व उनकी बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला के पिता ने पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जिला बरेली में थाना सुभाष नगर के शांति विहार निवासी वेदप्रकाश ने अपनी बेटी सलोनी (23) की शादी 13 फरवरी 2026 को कासगंज के श्रीगणेश कॉलोनी निवासी सौरभ सैनी के साथ की थी। वेदप्रकाश ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया। कई बार फोन करने के बाद सलोनी व उसके ससुरालीजन ने फोन नहीं उठा। उन्होंने अपने साढ़ू ओमप्रकाश निवासी लवकुश नगर को फोन पर जानकारी देकर उन्हें बेटी के घर पर भेजा। लोगों से जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि सलोनी व उसके ससुराल वाले निजी अस्पताल से अलीगढ़ लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वेदप्रकाश ने बताया कि वह देर रात कासगंज पहुंचने के बाद अलीगढ़ रवाना हुए। जहां उन्हें बेटी की मौत के बारे में उन्हें सूचना मिली। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर कासगंज आए और उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने उसकी मौत के बारे में उसके मायके पक्ष व आस-पास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए है। मृतका के पिता वेदप्रकाश का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति व ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने जहर खिला दिया। मामले में महिला के पिता ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर,रेफर
कासगंज। सोरों गेट श्रीगणेश कॉलोनी निवासी सलोनी की शनिवार की देर रात अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके पति सौरभ सैनी ने भी रविवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed