पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news monsoon rain

Kasganj News: पहली बारिश में खुली नगर पालिका के इंतजामों की पोल, सड़के बनीं तालाब

Thu, 02 Jul 2026 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
kasganj news monsoon rain
फोटो46कासगंज के तहसील रोड पर गड्ढे में फसी कार को निकालने का प्रयास करते लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसीकासगंज/सोरोंजी। मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका के इंतजामों की कलई खोलकर रख दी। सुबह बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। उफनते नाले-नालियों ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जल निगम की ओर से जगह-जगह पाइप लाइन डालने के बाद मिट्टी भरकर छोड़े गए गहरे गड्ढे बारिश से बैठ गए। इससे कई जगह चार पहिया वाहन मिट्टी धंसने से गड्ढों में फंस गए।
विज्ञापन


मानसून आने से पहले नगर पालिका ने नालों की सफाई से लेकर जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था के तमाम दावे किए थे, लेकिन बुधवार को पहली बारिश में दावे पानी के साथ बह गए। शहर में सोरों गेट, बिलराम, तहसील रोड समेत कई इलाकों में बारिश के दौरान करीब एक फुट तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील रोड पर बारिश के दौरान एक कार पाइप लाइन डालने के बाद मिट्टी से भर गए गड्ढे में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद कार को गड्ढे से निकाला जा सका।
विज्ञापन

उधर, तीर्थनगरी में मोहल्ला चौदहपोर, बारु बाजार, चक्रतीर्थ, लहरा रोड, कोतवाली चौराहा, रामलाल चौराहे पर जलभराव बारिश थमने के बाद घंटों बना रहा। सहावर रोड पर नाला उफनकर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा था। इससे पालिका की मानसून से पूर्व नालों की तलीझाड़ सफाई की कलई खुल गई। जल निगम की ओर से जगह-जगह पाइप लाइन डालने के बाद मिट्टी डालकर छोड़े गए गड्ढे भारी बारिश से बैठ गए। रामसिंहपुरा में गड्ढे में पहिया धंसने से कार फंस गई। इससे काफी देर तक गली बंद रही। वहीं, अनाजमंडी चौराहे पर इंटरलॉकिंग धंसने से गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बारिश के दौरान जिन जगहों पर भी जलभराव हुआ था। वहां टीम को भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई। चोक नालों को जेसीबी और सेक्शन मशीन भेजकर खुलवाया गया। -विवेक त्रिपाठ, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed