पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news soroji express train demanded

Kasganj News: तीर्थनगरी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठाई मांग

Thu, 02 Jul 2026 01:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा ने पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर रेल मंत्री, भारत सरकार को भेजे जाने की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि पौराणिक तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन पर रामनगर–बांद्रा एक्सप्रेस का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए और इसके फेरे बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन

ज्ञापन में उज्जैन व इंदौर से बरेली तक मथुरा–कासगंज–सोरोंजी मार्ग होकर एक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करने की मांग की गई, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

ब्राह्मण कल्याण सभा के नगर अध्यक्ष धनदीप दघिर्रा ने कहा कि तीर्थ नगरी में प्रतिदिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात तथा नेपाल सहित विभिन्न राज्यों एवं देशों से हजारों श्रद्धालु दर्शन, पितृ श्राद्ध एवं पिंडदान के लिए आते हैं। इसके बावजूद किसी भी दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं होने से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराया जाता है तो तीर्थ पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान नगर महामंत्री अर्जुन मिश्रा, पूर्व सभासद निखिल दीक्षित, जयकिशन मिश्रा, अमित मिश्रा, अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed