{"_id":"6a45715d5e343e4bfc09278e","slug":"kasganj-news-plantation-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-150048-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: टीईटी देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: टीईटी देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। बीएसए विकास कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।
कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य किया गया है। जिले में काफी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं जिनको यह परीक्षा देनी है। हालांकि शिक्षक संगठन इसका विरोध करते आ रहे है। 2 से 4 जुलाई तक यह परीक्षा आयोजित होनी है। इस परीक्षा का जिले में कोई केंद्र निर्धारित नहीं किया गया है। बदायूं, अलीगढ़ जनपदों में जिले के शिक्षकों के केंद्र बनाए गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला महामंत्री मुनेश राजपूत, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने परीक्षा के लिए शिक्षकों को विशेष अवकाश देने के निर्णय की सराहना की है।
वर्जन
जो शिक्षक टीईटी परीक्षा में जिस तिथि में शामिल होंगे उस दिन का उनको विशेष अवकाश मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। - विकास कुमार सिंह, बीएसए