{"_id":"6a53fcde5fda96232f05aebe","slug":"kasganj-news-nadrai-underpass-waterloadging-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150551-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नदरई रेलवे अंडरपास का जलभराव बन रहा राहगीरों के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नदरई रेलवे अंडरपास का जलभराव बन रहा राहगीरों के लिए खतरा
विज्ञापन
फोटो23कासगंज में एटा रोड पर नदरई रेलवे अंडर पास में हुए जलभराव के बीच से गुजरते वाहन व लोग। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर नदरई का अंडरपास कई वर्षों से बारिश के समय जलभराव की चपेट में आता है। इस समस्या के समाधान के लिए करोड़ों रुपये अब तक खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। अंडरपास में कई कई फुट पानी भर जाता है। इस पानी में होकर कासगंज-एटा मार्ग का ट्रैफिक गुजरता है। स्कूली बच्चों के वाहन भी अंडरपास से होकर गुजरते हैं।
शहर के लोग अंडरपास में पानी भरा होने के कारण काफी समय से परेशानी का सामना कर रहे हैं। नदरई के लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। जब फोरलेन मार्ग का निर्माण हुआ था तब यहां अंडरपास का निर्माण स्वीकृत किया गया। रेलवे को अंडरपास तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पांच करोड़ से अधिक का भुगतान रेलवे को किया गया। तब अंडरपास का निर्माण हुआ। इस कार्य में अभी रेलवे की ओर से लोक निर्माण विभाग से शेष कार्य के लिए और धन मांगा जा रहा है जो अभी तक लोक निर्माण विभाग ने नहीं दिया है। परिणाम स्वरूप अंडरपास से पानी की निकासी के लिए बनाया नाला अधूरा पड़ा है। इस नाले का निर्माण होने के बाद ही अंडरपास में होने वाले जलभराव से पानी की निकासी हो सकेगी। इस इलाके का जलभराव बेहद परेशानी का कारण बना हुआ है।
बोले लोग-
- कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर अंडरपास में दो तीन फुट पानी भर जाता है। पिछले चार सालों में अभी तक यह पूरा नहीं बन पाया है। दो स्कूल भी इस इलाके में संचालित हैं। पानी में फंसकर वाहन बंद हो जाते हैं। समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। - सुबोध अग्रवाल
विज्ञापन
- नदरई रेलवे अंडरपास की जलभराव की समस्या का काफी समय से समाधान नहीं हो पा रहा। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी समस्या का समाधान न होना चिंता विषय है। उच्च अधिकारियों को इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को बारिश के समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - दीपक गुप्ता
जल्द होगा समस्या का समाधान
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अंडरपास में जलभराव की समस्या के त्वरित निस्तारण के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थाई एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।