फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news two party clash

Kasganj News: फोन पर गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Mon, 13 Jul 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
kasganj news two party clash
फोटो07अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल हुआ युवक। संवाद
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बाछमई में शनिवार देर रात फोन पर हुई गाली-गलौज के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान दो युवकों को गोली लगी। वहीं, एक अन्य युवक के सिर में चोट आई। दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बीनपुर खुर्द निवासी गोपाल सिंह (36), अर्जुन उर्फ भोले (32) और सरसई नरू निवासी अंकित का बाछमई निवासी अजीत कुमार (21) तथा अमन कुमार से शनिवार रात करीब 9:30 बजे फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फोन पर गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष गांव बाछमई स्थित स्कूल के पास पुलिया पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और इसी दौरान फायरिंग भी हो गई।
विज्ञापन

फायरिंग में गोपाल सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे पक्ष के अजीत कुमार की जांघ में गोली लगी। मारपीट के दौरान अर्जुन उर्फ भोले के सिर में गंभीर चोट आई। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। किसी ने फोन कर फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अमांपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोपाल सिंह और अजीत कुमार को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, अर्जुन काे जिला अस्पताल से घर चला गया। दोनों लोगों के गांवों के बीच करीब एक किलोमीटर की दूरी है और दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। अमांपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। विवाद में तीन लोग घायल हुए हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed