सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news wine shop protest

Kasganj News: शराब ठेके के विरोध में बवाल जाम लगाकर की गई तोड़फोड़

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
kasganj news wine shop protest
फोटो04सुन्नगढ़ी के गांव बस्तरमऊ में शराब के पौव्वे व बीयर की केन को डंडे से तोड़ती महिलाएं। स - फोटो : Archive
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के बस्तर मऊ गांव में बुधवार की सुबह देसी शराब की दुकान के विरोध में बवाल हो गया। महिलाओं की भीड़ ने दुकान का ताला तोड़ दिया। गढ़का-सुन्नगढ़ी मार्ग जाम करते हुए दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियां निकालकर जमीन पर फेंक दीं, फिर उन पर लाठियां बरसाईं। महिलाओं की भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आई। करीब तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। आबकारी विभाग बवाल करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
Trending Videos

बस्तर मऊ गांव में महिलाएं लंबे समय से शराब के ठेके का विरोध कर रहीं थी। बुधवार की सुबह करीब 100 से ज्यादा महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर हमला बोल दिया। गढ़का-सुन्नगढ़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर महिलाएं शराब की पेटियां दुकान से बाहर उठा ले गईं और जमीन पर फेंक कर उन्हें नष्ट कर दिया। इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो शराब की बोतलों पर जमकर लाठियां बरसाईं। महिलाओं के गुस्से के आगे पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आई। सूचना पर एसडीएम एसएन त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक संजीव शर्मा और थाना प्रभारी पवन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण उनके परिवार में आए दिन विवाद हो रहे हैं। अधिकारियों ने ठेके को बंद करा दिया। ठेके को अन्य जगह पर शिफ्ट किए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान करीब तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। मामले में दुकान के अनुज्ञापी ने थाना सुन्नगढ़ी में आर्थिक क्षति के साथ सरकारी राजस्व के नुकसान के संबंध में तहरीर दी है।

पुलिस के सामने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की
बस्तर मऊ गांव में विरोध के दौरान एक महिला ने पुलिस के सामने ही पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को फंदा लगाने से रोका और परिजन के सुपुर्द कर दिया। अन्य महिलाओं को भी शांत कराने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा।

वर्जन
महिलाओं के विरोध को देखते हुए ठेके को बंद कर दिया गया है। इसे अन्य स्थान पर खोला जाएगा। - संजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed