सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   LPG capsule tanker overturns, causing panic due to leakage

Kasganj News: एलपीजी से भरा कैप्सूल टैंकर पलटा, रिसाव से अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
LPG capsule tanker overturns, causing panic due to leakage
फोटो38कासगंज में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाइवे पर पलटे एलपीजी टैंकर (कैप्सूल) को हाइड्रा से उ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मोहनपुरा (कासगंज)। निर्माणाधीन बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनपुरा के पास सोमवार सुबह एलपीजी से भरा एक कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से एलपीजी का रिसाव होने लगा। इससे इलाके में खलबली मच गई और आसपास के लोग घबरा गए। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बीपीसीएल कंपनी की तकनीकी टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कवायद के बाद गैस रिसाव रोका तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
गुजरात के कांडला पोर्ट से एलपीजी गैस लेकर एक कैप्सूल टैंकर (यूपी 78 के टी 6790) बरेली जा रहा था। टैंकर में 18 टन एलपीजी गैस भरी हुई थी। सुबह करीब पौने बारह बजे जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के पास कैप्सूल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के साथ ही गैस का रिसाव शुरू हो गया। हादसे की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को दी। वहीं, जीडी गोयंका स्कूल प्रशासन ने भी आपातकालीन नंबर 100 पर सूचना दी। एलपीजी कैप्सूल टैंकर को मिर्जापुर निवासी चालक रवि सिंह चला रहा था। हादसे में उसके हाथ-पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले ट्रैफिक रोका गया और डायवर्ट कर दूसरे मार्गों से निकाला गया। दमकल विभाग के सीएफओ ने बीपीसीएल कंपनी को सूचित किया।
इसके बाद तत्काल बीपीसीएल के हाथरस प्लांट से तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 4 बजे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव रोका जा सका।
मौके पर एसडीएम सदर संजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, सीओ यातायात अमित कुमार, सीएफओ रमेश कुमार तिवारी, एफएसओ नितेश शर्मा, कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा व अन्य राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed