सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mother and son die of electrocution in Kasganj

यूपी में मां-बेटे की माैत: हैंडपंप से पानी भरते समय वृद्धा को लगा करंट, बचाने में युवक की भी गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Thu, 30 Apr 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के कासगंज में दर्दनाक हादसा हुआ। हैंडपंप से पानी भर रही मां करंट की चपेट में आ गई। बचाने पहुंचे बेटे की भी करंट से माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Mother and son die of electrocution in Kasganj
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज में सहावर के गांव हीरापुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक दुखद घटना हुई। हैंडपंप से पानी भरते समय एक वृद्धा करंट की चपेट में आ गई। अपनी मां को बचाने के प्रयास में बेटा भी करंट लगने से जान गंवा बैठा।
Trending Videos


हीरापुर निवासी किरण देवी (65) बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे अपने घर पर हैंडपंप से पानी भर रही थीं। ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने बताया कि हैंडपंप में करंट प्रवाहित था। पानी भरते समय किरण देवी उसकी चपेट में आ गईं और चीखने लगीं। उनकी चीख सुनकर बेटा रहीशपाल (34) उन्हें बचाने दौड़ा। इसके बाद वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली की केबल काटकर अलग की। किरण देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिजन आनन-फानन में रहीशपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने वहां उसे भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों शवों को लेकर गांव लौट आए। मां-बेटे की मौत की खबर से गांव में भीड़ जमा हो गई। किसी ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सहावर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-आगरा में बदला माैसम: कई इलाकों में जोरदार बारिश, देहात में गिरे ओले; बाह में बिजली गिरने से युवक की माैत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed