सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Marksheet Scam: Fired St. John’s College Professor Booked for Fraudulent Appointment in Agra

सेंट जोंस कॉलेज: 12वीं की फर्जी अंकतालिका से पाई नौकरी, बर्खास्त शिक्षिका पर दर्ज हुई FIR

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 01 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

सेंट जोंस कॉलेज की बर्खास्त शिक्षिका पर फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाते हुए हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त किया और अब पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Fake Marksheet Scam: Fired St. John’s College Professor Booked for Fraudulent Appointment in Agra
सेंट जोंस कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाने में सेंट जोंस काॅलेज की बर्खास्त शिक्षिका के खिलाफ फर्जी अंकतालिका से चयनित होने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। काॅलेज के प्राचार्य सचिव ने कहा है कि शिक्षिका के खिलाफ पूर्व में शिकायत की गई थी। समिति की जांच के बाद कार्रवाई हुई। अब उच्च शिक्षा अधिकारी के आदेश पर विधिक कार्रवाई की गई है।
Trending Videos

 

सेंट जोंस काॅलेज के प्राचार्य सचिव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें डाॅ. विधु ग्रेस नोएल को नामजद किया गया है। कॉलेज में उनका चयन वर्ष 2011 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में सहायक आचार्य पद पर हुआ था। तब शिक्षिका ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की अंकतालिका लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज से सेवानिवृत्त लाइब्रेरियन दयालबाग निवासी विजय कुमार ने वर्ष 2022 में उन पर 12वीं में अनुत्तीर्ण होने का आरोप लगाया था। इस पर काॅलेज प्रशासन ने जांच कराई। जांच में फर्जी अंकतालिका की बात सामने आने पर 24 मार्च, 2025 को जांच अधिकारी ने रिपोर्ट दी। फर्जी अंकतालिका से चयन के आरोप में प्रबंध समिति ने डाॅ. विधु को डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के अनुमोदन के बाद 19 सितंबर को बर्खास्त कर दिया था।

 

मामले में शिकायतकर्ता ने विधिक कार्रवाई न होने पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। उधर, बर्खास्तगी के खिलाफ शिक्षिका ने भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की। मामले में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस आधार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्रबंध समिति की जांच में शिक्षिका दोषी पाई गई थी। फर्जी अंकतालिका से नाैकरी लेने का आरोप लगाया गया है। मामले में साक्ष्य संकलन किया जाएगा। आरोपी शिक्षिका के बयान लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed