सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajamandi Railway Station to Get Airport-Like Facilities Under 21.4 Crore Redevelopment Plan

UP: एस्केलेटर से लेकर एसी लाउंज तक, राजा की मंडी स्टेशन पर होगीं एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं; जल्द शुरू होगा काम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 01 May 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा का राजा की मंडी रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत 21.4 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं में बदला जाएगा। यहां एस्केलेटर, एसी वेटिंग रूम और नया फुट ओवर ब्रिज बनाकर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

Rajamandi Railway Station to Get Airport-Like Facilities Under 21.4 Crore Redevelopment Plan
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसके पुनर्विकास पर 21.4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। स्टेशन पर नई बेंच लगाई जाएंगी, वहीं सीढि़यों की जगह एस्केलेटर लगाया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। एसी वेटिंग रूम, वेटिंग हॉल और एग्जीक्यूटिव लाउंज तैयार किया जा रहा है। इससे यात्रियों के लिए इंतजार करना आसान होगा।
Trending Videos

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत राजामंडी स्टेशन पर नए भवनों के निर्माण और पुराने ढांचे के सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है। लगभग 1035 वर्गमीटर क्षेत्र में नया स्टेशन भवन विकसित किया जा रहा है। दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं, वहीं यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 12 मीटर चौड़ा एक नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म की सरफेसिंग का कार्य किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में 300 वर्गमीटर क्षेत्र में सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जा रहा है। स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्टोन जाली वर्क और कला-संस्कृति आधारित सजावट भी कराई जाएगी। दूसरे ओर के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed