सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   RO water coolers installed by public representatives are out of order.

Kasganj News: जनप्रतिनिधियों के लगाए आरओ वाटर कूलर खराब

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
RO water coolers installed by public representatives are out of order.
फोटो31कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खराब पड़ा वाटर कूलर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर में सार्वजनिक स्थानों और रोडवेज बस स्टैंड पर लगाए गए दो आरओ वाटर कूलर काफी समय से खराब हैं। जिससे यात्रियों और आसपास रहने वाले दुकानदारों को पेयजल की समस्या हो रही है। जब यात्री इन वाटर कूलरों से पानी पीने के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।
Trending Videos

रोडवेज बस स्टैंड पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी के सहयोग से एक-एक आरओ वाटर कूलर स्थापित किया गया था।
कई महीनों से इनकी स्थिति खराब है। अब गर्मी के मौसम में लोग पानी पीने के लिए पहुंचते हैं, तो ये आरओ वाटर कूलर मुंह चिढ़ाते से नजर आते हैं।
ये कूलर काम नहीं कर रहे हैं और इनकी टोंटियां तक गायब हो चुकी हैं। शहर के आंबेडकर पार्क पर लगा आरओ वाटर कूलर भी शोपीस बनकर रह गया है। स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन से इन वाटर कूलरों की मरम्मत करने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी के इस मौसम में जिम्मेदारों को वाटर कूलरों को सही कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग करने वालों में नईम, राधेश्याम, विवेक, राजू, आकाश, प्रदीप शंकर, आशीष और सनी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed