सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Snakes Infest Roadways Building; Employees Work Under the Shadow of Fear

Kasganj News: रोडवेज भवन में सांपों का डेरा, डर के साये में काम कर रहे कर्मी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Snakes Infest Roadways Building; Employees Work Under the Shadow of Fear
फोटो17कासगंज में परिवाहन निगम की वर्कशॉप में बैठा सांप । स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। शहर की नवीन रिजर्व पुलिस लाइन के पास स्थित रोडवेज वर्कशॉप भवन में तीन विशाल सांपों के घुसने से कर्मचारियों में दहशत फैल गई है। करीब 10-10 फीट लंबे इन सांपों को परिसर के अंदर देखकर कर्मचारियों में खलबली मच गई। डर के कारण कई कर्मियों ने भवन के अंदर जाने से मना कर दिया है, जिससे वर्कशॉप का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

प्रभारी एआरएम ने वन विभाग को इसकी सूचना देकर सांपों को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। वर्कशॉप परिसर में पिछले कुछ दिनों से ये तीन बड़े सांप लगातार दिखाई दे रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, सांप कभी कमरों में तो कभी आसपास रेंगते नजर आते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे डर के साये में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी सांपों को भवन के अंदर देखा गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए वन विभाग से टीम भेजने का अनुरोध किया गया है ताकि समस्या का जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन
Trending Videos

--------------------------
गर्मी से बिलों से बाहर आ रहे सांप
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण सांप अपने प्राकृतिक आवास (बिलों या बामियों) से बाहर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जमीन का तापमान बढ़ने से बिलों के अंदर अत्यधिक गर्मी हो जाती है। इसी वजह से सांप ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में दफ्तरों, घरों और खेतों की तरफ आ रहे हैं।
--------------------
वर्जन:
रोडवेज वर्कशॉप भवन में सांप होने की जानकारी मिली है। विभाग की टीम को जल्द मौके पर भेजा जाएगा। सांपों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे सांपों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश न करें।
— संजीव कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed