{"_id":"6a04be887f4458792405c4e9","slug":"so-far-more-than-nine-thousand-families-have-filled-the-self-enumeration-forms-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147597-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अब तक नौ हजार से अधिक परिवार ने भरे स्वगणना फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अब तक नौ हजार से अधिक परिवार ने भरे स्वगणना फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जनगणना 2027 के संबंध में स्वगणना की प्रक्रिया संचालित हो रही है। जिले में अब तक नौ हजार परिवारों के मुखिया घर बैठे जनगणना के फार्म भर चुके हैं। लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। स्वगणना का कार्य 21 मई तक चलेगा।
स्वगणना में फॉर्म में पूछे गए 34 सवालों के जवाब देने होंगे। परिवार के मुखिया को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। उसके बाद सवालों के जवाब भरने होंगे। ये सवाल मकान और परिवार से जुड़े हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने पर 11 अंकों की एक आईडी मिल जाएगी। जब 22 मई के बाद जनगणना कर्मी घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह आईडी देनी होगी। जनगणना कर्मी भरी गई जानकारी का सत्यापन करने के बाद उसे ओके कर देंगे।
वर्जन-
जिले में तेजी से स्वगणना का कार्य चल रहा है। अब तक करीब नौ हजार परिवारों के मुखिया फार्म भर चुके हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।- दिग्विजय प्रताप सिंह, एडीएम
Trending Videos