सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teachers sent postcards to the Prime Minister in protest against TET

Kasganj News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम भेजे पोस्टकार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 15 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ओर से चलाए जा रहे टीईटी अनिवार्यता विरोधी आंदोलन में शनिवार को प्रधानंत्री को पोस्टकार्ड भेजे गए। शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता पुराने शिक्षकों के ऊपर से हटाने की मांग की।
Trending Videos

जिला महामंत्री मुनेश राजपूत के संयोजन में अभियान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विकास खंड कासगंज के अध्यक्ष योगेश यादव और मंत्री अब्दुल समी के नेतृत्व में बीआरसी कासगंज पर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित किए। ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि 20-25 सालों से कार्यरत शिक्षकों को परीक्षा पास करने की अनिवार्यता अन्याय है। है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की अपील की है। इस अवसर पर सपना रानी, अशोक यादव, सुरजीत सिंह, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed