{"_id":"69e12b7ae986fe603b007c6b","slug":"the-administration-has-provided-a-new-idol-which-will-be-installed-after-pran-pratishtha-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146317-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: चहका गुनार में तीसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा, खाकी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: चहका गुनार में तीसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा, खाकी मुस्तैद
विज्ञापन
फोटो75सहावर के गांव चहका गुनार में तैनात पुलिस कर्मी ।संवाद
- फोटो : कुत्ते के हमले में घायल हसरतुल।
विज्ञापन
सहावर। आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा में बवाल के तीसरे दिन गांव चहका गुनार में सन्नाटा पसरा रहा। बृहस्पतिवार को गांव में पुलिस बल तैनात रहा। मामले में पुलिस अब तक 23 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गांव में बीते मंगलवार एक जाति विशेष से जुड़े अराजक तत्वों ने शोभायात्रा का रास्ता रोककर पथराव किया था। इससे माहौल बिगड़ गया था। घर की छतों से हुए पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे जबकि थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा की वर्दी फट गई थी। पुलिस अधिकारी उपद्रव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे नहीं माने।
देर शाम करीब छह बजे तक पुलिस और उपद्रवियों के बीच कई बार झड़प हुई थी। रुक-रुक कर पथराव होता रहा था। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उपद्रवियों को खदेड़ा था। इस दौरान भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने 10 से ज्यादा उपद्रवियों को हल्का बल प्रयोग कर हिरासत में ले लिया था। मामले में पुलिस की ओर से 36 नामजद समेत 15 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बवाल के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव में काफी कम चहल-पहल देखने को मिली। गांव में पीएसी समेत पुलिस बल अब भी तैनात है। दो दिन बीतने के बावजूद गांव में बवाल को लेकर अब भी चर्चा जारी है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि गांव में पुलिस की टीमें तैनात है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos