{"_id":"69b852b9236ff49a58058354","slug":"the-district-shines-with-two-gold-six-silver-and-10-bronze-medals-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144795-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य के साथ चमका जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य के साथ चमका जिला
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो29अलीगढ़ में आयोजित आर्म्स रेसिलिंग राष्ट्रीय चैंपियंनशिप के विजेता खिलाड़ी । स्रोत:वि
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2025–26 में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले खिलाड़ियों ने कुल दाे स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य पदक जीते। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में उनके दमदार खेल ने प्रतियोगिता को रोमांचक और यादगार बना दिया। केए महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण जादौन ने बताया कि प्रतियोगिता में देश की 48 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इन टीमों के 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें दाएं और बाएं हाथ के अलग-अलग वजन वर्गों में मुकाबले कराए गए।
प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों के लिए प्रो पंजा लीग का मेगा मैच भी आयोजित हुआ, जिसमें पेशेवर आर्म रेसलर अभिषेक रघुवंशी और विशाल चौधरी के बीच मुकाबला हुआ। विशाल चौधरी ने 3–1 से जीत दर्ज की। विजेता को 10,000 और उपविजेता को 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक रूस्तगी, डॉ. अंजना वशिष्ठ, डॉ. मिथिलेश वर्मा, डॉ कौशर साहनी ने विजेताओं को बधाई दी।
Trending Videos