सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   UP Board exams begin amid tight security

Kasganj News: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 18 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
UP Board exams begin amid tight security
फोटो25पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के प्रवेश पत्र चेक करतीं
विज्ञापन
कासगंज। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 64 केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा कासगंज में शुरू हो गई। पहले दिन 37 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे, जबकि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपनी निगरानी बनाए रखे।परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। उनके मोबाइल और अन्य सामान भंडार रूम में रखवा दिया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका में नोट नहीं रखने की चेतावनी दी गई। ऐसा करने पर नकल सामग्री मानते हुए कार्रवाई के प्रति सचेत किया गया। सभी केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी निगरानी बनाए रहे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल भी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। पहली पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 21708 परीक्षार्थियों में से 20256 ने परीक्षा दी। 1454 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर में पंजीकृत 17978 में से 16883 ने परीक्षा दी। 1095 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed