{"_id":"69960085b66db05a01042f4a","slug":"work-on-the-new-kasganj-etah-railway-line-should-be-completed-soon-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143644-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कासगंज-एटा नई रेललाइन का कार्य जल्दी पूरा हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कासगंज-एटा नई रेललाइन का कार्य जल्दी पूरा हो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो06कासगंज में जंक्शन का निरीक्षण करते सपा सांसद देवेश शाक्य साथ में अन्य । स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। सांसद देवेश शाक्य ने बुधवार को एटा-कासगंज नई रेललाइन परियोजना के तहत जारी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में हुई बैठक में कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने उन्हें योजना की प्रगति और जारी कार्यों की जानकारी दी गई। रेलवे के उपमुख्य इंजीनियर निर्माण लखनऊ अनुज वर्मा ने बताया कि कासगंज जिले के किसानों के लिए 25 करोड़ रुपये एवं एटा जनपद के किसानों के लिए 75 करोड़ की धनराशि अधिग्रहण मुआवजे के लिए स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही पटरियां बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना करीब 32 किलोमीटर लंबी है। इसमें 22 किलोमीटर जिला एटा एवं 10 किलोमीटर कासगंज का क्षेत्र रहेगा। उन्होंने सांसद को बताया कि इस कार्य को शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।योजना की प्रगति जानने के बाद सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि मुआवजा वितरण की कार्रवाई शीघ्रता से की जाए। यह प्रक्रिया किसी भी स्तर पर लंबित न रहे। उन्होंने बैठक में मौजूद एटा और कासगंज के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जाए जिससे योजना में अनावश्यक विलंब न हो। आ इस दौरान अधिशासी अभियंता निर्माण लखनऊ मुनेंद्र कनौजिया, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य अभिषेक यादव, स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र पाल, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, प्रवेंद्र राणा, बृजेश पहलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश सिंह, सोबरन सिंह बघेल एवं विनोद बघेल आदि मौजूद रहे।
अन्य कार्यों की सांसद ने ली जानकारी :
सांसद देवेश शाक्य ने बताया कि आवास विकास एवं अमांपुर रोड पर समपार संख्या 309 एवं 310 के ओवरब्रिज की स्वीकृति रेलवे बोर्ड के द्वारा मिल गई है। शीघ्र ही सहावर टाउन रेलवे स्टेशन एवं गंजडुंडवारा स्टेशन पर ओवरब्रिज की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके अलावा रेलवे बोर्ड में कासगंज से लखनऊ के लिए प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन संचालन के लिए वार्ता होगी।
Trending Videos
अन्य कार्यों की सांसद ने ली जानकारी :
सांसद देवेश शाक्य ने बताया कि आवास विकास एवं अमांपुर रोड पर समपार संख्या 309 एवं 310 के ओवरब्रिज की स्वीकृति रेलवे बोर्ड के द्वारा मिल गई है। शीघ्र ही सहावर टाउन रेलवे स्टेशन एवं गंजडुंडवारा स्टेशन पर ओवरब्रिज की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके अलावा रेलवे बोर्ड में कासगंज से लखनऊ के लिए प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन संचालन के लिए वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन