{"_id":"69c00d3b78ef9b74ba041105","slug":"womans-life-saved-by-giving-free-vaccination-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145110-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मुफ्त टीका लगाकर बचाई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मुफ्त टीका लगाकर बचाई महिला की जान
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला संयुक्त अस्पताल में 25 हजार रुपये की कीमत का टेनेक्टेप्लेस टीका निशुल्क लगाकर हार्ट अटैक से पीड़ित एक महिला की जान बचाई गई। इसके बाद महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सोरोंजी के रामचंद्र नगला निवासी 58 वर्षीय सुधा देवी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द, घबराहट और अत्यधिक पसीना आ रहा था। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद हार्ट अटैक की पुष्टि की। स्थिति की गंभीरता देखते हुए तुरंत जीवन रक्षक टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ। सीने के दर्द से उन्हें काफी राहत मिली। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अलीगढ़ भेजा गया। चिकित्सक अंकित ने बताया कि समय पर उपचार से मरीज की जान बची। डॉक्टर अंकित का कहना है कि समय पर उपचार और इंजेक्शन मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकी।
वर्जन
शासन की ओर से हृदय रोगियों के लिए टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन निशुल्क लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिला अस्पताल में इंजेक्शन की उपलब्धता कराई गई है। इसकी कीमत 25 हजार रुपये है।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
Trending Videos