सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Youth beaten up for refusing to drink alcohol, FIR lodged

Kasganj News: शराब पीने से मना करने पर युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव काली गढ़ैया में शराब पीने से मना करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। मामले में गांव निवासी चरन सिंह ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

चरन सिंह ने बताया कि वह 19 मार्च की शाम खेत पर मिर्च की फसल देखने गए थे। वहां सुरेश और नारायण शराब पी रहे थे। उन्होंने चरन सिंह को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। चरन सिंह घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दाैरान चरन सिंह के 15,000 रुपये भी गिर गए। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed