सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A conman fled with a woman's gold nail, an FIR was lodged.

Kaushambi News: महिला की सोने की कील लेकर फरार हुआ ठग, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A conman fled with a woman's gold nail, an FIR was lodged.
विज्ञापन
सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा कस्बे में इलाज कराने आई महिला को झांसा देकर ठग नाक की सोने की कील लेकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कनवार निवासी फूलमती पत्नी झूरी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 15 मार्च को इलाज कराने के लिए अजुहा में निजी डॉक्टर के यहां गई थीं। इलाज के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां मिला। उसने खुद को उनकी बेटी के गांव उदई सराय का बताया। इसके बाद महिला से नजदीकी बढ़ा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसने कहा कि जल्द ही उनकी बेटी देखने के लिए आएगी। डॉक्टर से महिला को ड्रिप लगाने को कहा। साथ ही अनजान व्यक्ति ने नाक की सोने की कील उतारने को कहा। महिला ने उसके कील दे दी। जिसके बाद वह फरार हो गया। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। महिला ने सैनी कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed