{"_id":"69b5b3270d1e8b875f040e47","slug":"a-survey-was-conducted-yet-tirahar-did-not-get-roadways-bus-service-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-138047-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सर्वे हुआ, फिर भी तिरहार को नहीं मिली रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सर्वे हुआ, फिर भी तिरहार को नहीं मिली रोडवेज बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के तिरहार इलाके में पक्की सड़क होने के बावजूद अब तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। परिवहन सुविधा न मिलने से छात्र, किसान, व्यापारी व अन्य यात्रियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।
भगत का पुरा चौराहे से रायपुर, पोतनिहा का पूरा, हटवा अब्बासपुर, भारतपुर, भवनसुरी, रानीपुर और डूंडी समेत कई गांवों तक पक्की सड़क बनी हुई है, लेकिन परिवहन निगम की बसें इस मार्ग पर नहीं चल रहीं। छात्रों का कहना है कि निजी वाहनों का किराया अधिक होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
करीब छह महीने पहले परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने मार्ग की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी। कमल शर्मा, राम अवतार, बृजलाल, समरपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंझनपुर बस डिपो इंचार्ज ने आख्या में सड़क को बदहाल बताया था। जबकि, ग्रामीणों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सड़क पूरी तरह दुरुस्त है।
: सरसंवा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों को परिवहन निगम की बस सुविधा से जोड़ने के लिए रूट सर्वे का पत्र मिला था। सर्वे के दौरान बरसात होने के कारण मार्ग को उस समय उपयुक्त नहीं पाया गया था। अब मार्ग की स्थिति सामान्य है और अप्रैल माह से रायपुर गांव से परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कराने की योजना है। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज
Trending Videos