सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accident while crossing the railway track, young man died after being hit by a train

Kaushambi News: रेल ट्रैक पार करते समय हादसा ट्रेन से कटकर युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 19 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accident while crossing the railway track, young man died after being hit by a train
विज्ञापन
रेल ट्रैक पार करते समय दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर किसी ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कराईं। शिनाख्त के बाद सूचना युवक के घर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया ।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार की रात हुआ था। एसएम ने सूचना दी कि रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक रेल ट्रैक पार करते समय अपलाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। ट्रेन चालक ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक (एसएम) को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक की पहचान कराई। लोगों ने बताया कि जिस युवक के शरीर के दो टुकड़े हुए हैं वह कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गौसपुर नवावां मजरा अजीज पुर निवासी अमृतलाल( 32) है। शिनाख्त के बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया अमृतलाल शनिवार की रात पहाड़पुर गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। आशंका जताई कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed