सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of a youth from Ghazipur found on the railway track

Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पर मिला गाजीपुर के युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 19 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth from Ghazipur found on the railway track
सैंता गांव ​स्थित रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव को ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संदीपनघाट क्षेत्र के उगहिया का पूरा मजरा सैंता गांव के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव निवासी शिवम यादव (25) के रूप में हुई है।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार शिवम दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार देर रात वह ट्रेन से दिल्ली से अपने घर गाजीपुर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई सत्यम ने बताया कि सुबह करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और पुलिस ने आशंका जताई है कि सफर के दौरान ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed