सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The track of Beraucha Rajbaha was cut again, water flowing into Yamuna through the fields

Kaushambi News: बेरौचा रजबहा की पटरी फिर कटी, खेतों से होकर यमुना में जा रहा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The track of Beraucha Rajbaha was cut again, water flowing into Yamuna through the fields
बेहनपुरवा गांव के पास कटी बेरौचा नहर पटरी। संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी क्षेत्र के बेहनपुरवा गांव के पास के बेरौचा रजबहा की पटरी सप्ताह भर के बाद एक बार फिर कट गई। इससे रजबहा का पूरा पानी पिछले दो दिनों से खेतों के रास्ते यमुना नदी में जा रहा है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कई बार शिकायत के बाद भी पटरी मरम्मत और इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले फोर लेन निर्माण कार्य की लापरवाही के चलते रजबहा की पटरी कट गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने मिट्टी डालकर पटरी को पाट दिया था। किसानों का आरोप है कि सही तरीके से मिट्टी भराई न होने की वजह से ही रजबहा की पटरी दोबारा कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी कटने से क्षेत्र के किसानों की फसलों पर संकट गहरा गया है। किसान गंगादीन पाल, धर्मनारायण चौधरी और नंदलाल यादव,मोहर अली,समेत अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रजबहा की पटरी दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग के जेई विकास सोनी ने बताया कि रजबहा बंद होने के बाद ही पटरी की मरम्मत कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि मौके पर मिट्टी भी उपलब्ध नहीं है, जिससे कार्य में दिक्कत आ रही है। मिट्टी का इंतजाम कर मरम्मत कार्य कराने की तैैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed