सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Auto-rickshaws occupy Medical College gate, people troubled by traffic jam

Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज गेट पर ऑटो-ई-रिक्शों का कब्जा, जाम से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaws occupy Medical College gate, people troubled by traffic jam
web -
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के कब्जे से रोजाना जाम लगता है। यहां चालक सवारी के इंतजार में वाहन गेट के सामने ही खड़े कर देते हैं। जिससे मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल आने-जाने में परेशानी होती है।
Trending Videos

ओसा रोड स्थित वाहन पार्किंग स्थल होने के बावजूद सवारी वाहन मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने खड़े होते हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों और एंबुलेंस को होती है। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस को भी अस्पताल तक पहुंचने में देर हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार इस समस्या की शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बोले जाम में फंसे लोग :


:: ओसा मंडी काम से जा रहा था, लेकिन मेडिकल कॉलेज गेट पर जाम में फंस गया। यहां रोजाना यही हाल रहता है। ऑटो और ई-रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। -- सानू, समदा।

:: मरीज को कार से लेकर मेडिकल कॉलेज आया था, लेकिन गेट पर जाम के कारण काफी देर तक फंसा रहा। ऑटो और ई-रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते रहते हैं, जिससे अस्पताल आने-जाने में दिक्कत होती है। प्रशांत द्विवेदी।
-------
:: मेडिकल कॉलेज गेट पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। सवारी वाहनों को सड़क पर खड़ा कर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। - सत्येंद्र तिवारी, ट्रैफिक सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed