सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development proposals worth Rs 1.90 crore approved in the area panchayat meeting

Kaushambi News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 1.90 करोड़ के विकास प्रस्ताव मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Development proposals worth Rs 1.90 crore approved in the area panchayat meeting
web -
विज्ञापन
विकासखंड कौशाम्बी के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख संध्या द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय ने सदस्योंं के सामने प्रस्ताव रखें। चर्चा के बाद इनको मंजूरी दी गई।
Trending Videos

क्षेत्र की 57 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और बीडीसी ने करीब 1.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क, आरसीसी रोड और सरकारी भवनों की मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी कमला देवी ने अवाना आलमपुर में डेरा से मुख्य सड़क तक मिट्टी की सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं रुक्मिणी देवी (बीडीसी, रक्सवारा) ने देशराज के घर से महेंद्र के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाने की मांग की।
ग्राम प्रधान रामराज यादव ने ग्राम बड़गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाले रास्ते में इंटरलॉकिंग निर्माण का प्रस्ताव दिया। बैठक का संचालन बुधराम यादव ने किया। इस दौरान फूलचंद्र, शशिकांत त्रिपाठी, कृपा शंकर द्विवेदी, संदीप कुमार, इंद्रभान सिंह, कुल्लू राजपूत, संजय, रामलखन, गुड्डू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed