सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   One worker died and two were injured when a DJ's umbrella light came into contact with electricity.

Kaushambi News: डीजे की छतरी लाइट में करंट उतरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
One worker died and two were injured when a DJ's umbrella light came into contact with electricity.
घायल आकाश। संवाद  - फोटो : 1
web -
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव में सोमवार रात बरात के दौरान डीजे के साथ चल रही लाइट वाली छतरी में अचानक उतरे करंट की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो युवक अभी तक भर्ती हैं।
Trending Videos

कड़ाधाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा निवासी राकेश पटेल की बेटी की शादी थी। बरात संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज से आई थी। नाश्ते के बाद रात करीब 11 बजे बरात कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान डीजे के साथ चल रही लाइट लगी छतरी में अचानक करंट उतर गया। छतरी पकड़े मन्नीलाल (36) पुत्र सुंदरलाल गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर गए। उन्हें उठाने आकाश (18) पुत्र तोताराम निवासी मलाक पचंभा व संजय कुमार निवासी भरवारी भी गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मन्नीलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मन्नीलाल ईंट-भट्ठे और जी-वीबी-रामजी में मजदूरी करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। पत्नी मानिता देवी और बच्चे लव (8), कुश (6) और मैना (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, संजय अपने ननिहाल में रहता था। वह काम करने वहां आया था।
कड़ाधाम थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घायल आकाश। संवाद 

घायल आकाश। संवाद - फोटो : 1

घायल आकाश। संवाद 

घायल आकाश। संवाद - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed