फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body found on railway track identified on the second day.

Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की दूसरे दिन हुई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Body found on railway track identified on the second day.
मृतक ओमप्रकाश की फाइल फोटो
सैनी कोतवाली क्षेत्र में सकरा बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मौरा सौरा गांव निवासी 44 वर्षीय ओमप्रकाश भदौरिया के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर खंभा संख्या 892/16एफ और 892/17एफ के बीच युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक के पिता रामबाबू भदौरिया ने सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के आधार पर शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वेंडर का कार्य करता था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और अपने पीछे पत्नी व 12 वर्षीय पुत्र गौतम को छोड़ गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed