फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of elderly woman found floating in pond; death by drowning confirmed.

Kaushambi News: तालाब में उतराता मिला वृद्ध महिला का शव, डूबने से मौत की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly woman found floating in pond; death by drowning confirmed.
थाना क्षेत्र के मालक पिंजरी गांव में मंगलवार सुबह 80 वर्षीय शिव नथिया देवी का शव गांव के तालाब में उतराता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे बेटे सरजीत सिंह ने तालाब में मां का शव उतराता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आशंका है कि सोमवार देर रात किसी समय शिव नथिया देवी घर से बाहर निकलीं और पैर फिसलने से तालाब में गिर गईं और उनकी डूबने से मौत हो गई। मंझनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत का कारण डूबना पाया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed