फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bitten by a venomous creature, lost life while seeking faith healing.

Kaushambi News: जहरीले जंतु ने काटा, झाड़-फूंक कराने में गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bitten by a venomous creature, lost life while seeking faith healing.
पिपरी कोतवाली के कमालपुर बरेठी गांव में एक बालिका को जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कमालपुर बरेठी गांव निवासी लालता प्रसाद खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके मुताबिक बड़ी बेटी दीक्षा (10) मंगलवार दोपहर घर के पास खेत में खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। घर पहुंचकर बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, लेकिन शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। शाम करीब चार बजे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे शेरगढ़ गांव झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत नहीं सुधरने पर तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed