फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kanaili Shooting Incident: Sarai Akil Inspector and Outpost In-charge Suspended for Negligence

कनैली गोलीकांड: लापरवाही पर सरायअकिल इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanaili Shooting Incident: Sarai Akil Inspector and Outpost In-charge Suspended for Negligence
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौराहे पर बीते 19 जुलाई की शाम हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रयागराज मंडल के पुलिस महानिरीक्षक ने सरायअकिल के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह वर्मा और कनैली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर गुलशन त्रिपाठी के खिलाफ 16 और उसके भाई रोहित त्रिपाठी पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनके तीसरे भाई अंकित त्रिपाठी पर भी सात आपराधिक मामले हैं। इन तीनों आरोपियों ने गत 6 जुलाई को भी कनैली निवासी सौरभ सिंह के साथ मारपीट की थी, जिसके संबंध में सरायअकिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इसके बावजूद थाना प्रभारी और विवेचक की ओर से आरोपियों के विरुद्ध कोई प्रभावी या निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसी ढिलाई का नतीजा रहा कि आरोपियों ने महज दो सप्ताह बाद दोबारा गोलीबारी की वारदात को अंजाम दे डाला। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह की जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिस अधिकारियों की लापरवाही और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाने की पुष्टि हुई। इसके बाद आईजी प्रयागराज ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed